फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Arrangements for street lighting and drinking water should be made on the Kanwar Yatra route.

Sonebhadra News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर पथ प्रकाश और पेयजल की कराएं व्यवस्था

Thu, 23 Jul 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Arrangements for street lighting and drinking water should be made on the Kanwar Yatra route.
सोनभद्र। सावन में एक माह तक चलने वाली कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से आरंभ होगी। इसकी तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जनपद में बड़ी संख्या में श्रद्धालु विजयगढ़ किले के समीप स्थित राम सरोवर से जल लेकर शिवद्वार मंदिर तक पहुंचते हैं। इस यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विजयगढ़ क्षेत्र में पेयजल, अस्थाई प्रकाश व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शिवद्वार मंदिर तक जाने वाले सभी संपर्क मार्गों की मरम्मत एवं पैचवर्क युद्धस्तर पर पूरा कराने, जबकि विद्युत निगम को यात्रा मार्ग पर ढीले तारों की मरम्मत कर निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed