फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nagar Panchayat contractor dead body found hanging from noose in his room in sonbhadra

Sonbhadra News: पत्नी ने दरवाजा खुलवायातो सामने था दर्दनाक मंजर, फंदे से लटका था पति; मौके पर पहुंची पुलिस

Thu, 23 Jul 2026 01:21 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 23 Jul 2026 01:21 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में नगर पंचायत के ठेकेदार का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह पत्नी दरवाजा खुलवाने के लिए पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Nagar Panchayat contractor dead body found hanging from noose in his room in sonbhadra
मृतक पीयूष की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में बुधवार रात नगर पंचायत के एक ठेकेदार का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मूल रूप से गाजीपुर जिले के मुड़ियार गांव निवासी 38 वर्षीय पीयूष सिंह पुत्र प्रदीप सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ अनपरा तापीय परियोजना के प्रथम टाइप-660 आवास में रहते थे। बुधवार रात दोनों ने साथ भोजन किया, जिसके बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। रात में एसी की ठंड अधिक लगने पर उनकी पत्नी प्रिया दूसरे कमरे में सोने चली गईं। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह जब उन्होंने पीयूष के कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद उन्होंने फोन कर परिचितों को बुलाया। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो पीयूष का शव पंखे से पर्दे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पिता गांव से अनपरा के लिए रवाना हो चुके हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें; शिक्षा की ऐसी-तैसी: एक कमरे में चल रहीं दो कक्षाएं, रसोइया ले रहा क्लास; वाराणसी में सरकारी स्कूलों की हकीकत


बताया जाता है कि पीयूष नगर पंचायत में ठेकेदारी का कार्य करते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार वह पिछले कई महीनों से पारिवारिक मुकदमे और आर्थिक तंगी के कारण तनाव में थे। कामकाज के सिलसिले में उन्होंने बाजार से कर्ज भी लिया था और लेनदार अक्सर भुगतान के लिए घर पहुंच जाते थे। 

उनका एक बेटा है, जो कक्षा सात का छात्र है। परिजनों के अनुसार बेटा दो दिन पहले विद्यालय की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने बाहर गया हुआ है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed