फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   School bus carrying 28 children overturned while trying to save a cyclist

Sonebhadra News: साइकिल सवार को बचाने में पलटी स्कूल बस, 28 बच्चे थे सवार

Thu, 23 Jul 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
School bus carrying 28 children overturned while trying to save a cyclist
रॉबर्ट्सगंज के देवरी के पास पलटी स्कूल बस। 
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार-देवरी गांव के पास बुधवार को छात्रों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में 28 छात्र सवार थे। दुर्घटना के बाद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सभी छात्र सुरक्षित बताए गए हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मुख्य मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के कारण बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। रूट डायवर्जन होने के कारण बस गांव के वैकल्पिक मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान नई बाजार-देवरी के पास सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। सड़क किनारे गीली मिट्टी और गड्ढे के कारण बस नीचे उतरकर पलट गई। बस चालक बचऊ ने बताया कि साइकिल सवार को बचाने के लिए बस मोड़नी पड़ी, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंच गए। सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों को साथ लेकर घर चले गए। बस में कहरोल और रामगढ़ क्षेत्र के छात्र सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। राॅबर्ट्सगंज कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed