फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Awareness campaign launched regarding women safety and cyber crimes

Sonebhadra News: महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

Thu, 23 Jul 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched regarding women safety and cyber crimes
मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत बृहस्पतिवार को जिलेभर में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को उनके अधिकारों तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। रॉबर्ट्सगंज स्थित जीजीआईसी, महिला थाना, बढ़ौली चौराहा, शीतला मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर मिशन शक्ति टीमों ने छात्राओं और महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी अधिकार, बाल विवाह, लैंगिक समानता, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति हिंसा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा ओटीपी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही आपातकालीन सेवा 112, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed