फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Awareness raised about protection against cybercrime under Mission Shakti

Sonebhadra News: मिशन शक्ति के तहत साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

Mon, 03 Aug 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Awareness raised about protection against cybercrime under Mission Shakti
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करती महिला पुलिस।स्रोत पुलिस
सोनभद्र। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का मिशन शक्ति 5.0 अभियान लगातार जारी है। अभियान के दूसरे चरण के तहत रविवार को रॉबर्ट्सगंज नगर के साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी अधिकार, आत्मरक्षा के उपाय तथा विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसे सामाजिक विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी और ओटीपी साझा नहीं करने संबंधी सावधानियों की भी जानकारी दी। लोगों से किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। जरूरत पड़ने पर आपातकालीन सेवा, महिला हेल्पलाइन, साइबर अपराध हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed