सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bharatiya Mazdoor Sangh staged a protest against inflation and salary disparities

Sonebhadra News: महंगाई, वेतन विसंगति के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Mazdoor Sangh staged a protest against inflation and salary disparities
विज्ञापन
सोनभद्र। भारतीय मजदूर संघ ने बृहस्पतिवार को कर्मचारियों और श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। सभा में प्रदेश मंत्री अरुण दुबे ने कहा कि महंगाई, वेतन विसंगति, सामाजिक सुरक्षा की कमी, रिक्त पदों पर भर्ती न होना और संविदाकर्मियों का शोषण जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार से इन मुद्दों पर शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की। विभाग प्रमुख अश्विनी कुमार शुक्ल ने आशा, आंगनबाड़ी एवं एनएचएम कर्मियों को सम्मानजनक मानदेय और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीडी विश्वकर्मा ने ऊर्जा विभाग के कर्मचारियों पर की जा रही कार्रवाई समाप्त करने, 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली की मांग की। ज्ञापन में आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू करने, पुरानी पेंशन बहाली, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, सहकारी बैंक कर्मचारियों के वेतनमान पुनरीक्षण, नगर निकायों में स्थायी सफाई कर्मियों की भर्ती सहित कुल 22 मांगें शामिल रहीं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दशाराम यादव और संचालन जिला मंत्री एलपी शुक्ल ने किया। इस मौके पर राजबली सिंह, रामबली यादव, रमेश सिंह, मनोज कांदु, पवन शर्मा, उपेंद्र सिंह, शशिकांत वैसवार, स्वतंत्र सिंह, नवीन सिंह, भूनेश शरणागत, केवी राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed