फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP State President Pankaj Chaudhary to visit Sonbhadra today

Sonebhadra News: आज सोनभद्र आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

Wed, 08 Jul 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
BJP State President Pankaj Chaudhary to visit Sonbhadra today
सोनभद्र। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आठ जुलाई को सोनभद्र आएंगे। वह पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर चुनावी तैयारियों की थाह लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में आगमन पर पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं में उत्साह है। विधानसभा और विधान परिषद चुनाव में अपनी दावेदारी को मजबूत साबित करने में सभी जोरशोर से लगे रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सुबह 11 बजे रॉबर्ट्सगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वह जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। दोपहर एक बजे वह जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी अभियानों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद दोपहर एक बजे सहिजन खुर्द में अनिल आदिवासी के आवास पर पहुंचेंगे। अपराह्न 2:50 बजे प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज स्थित सर्किट हाउस में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। शाम चार बजे वह होटल शुभश्री में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार शाम 4:45 बजे प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेता रामबहादुर सिंह और शीतला सिंह के आवास पर जाएंगे। इसके बाद शाम 5:15 बजे सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर जिला भाजपा इकाई ने कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दौरे के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं से संवाद और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विशेष जोर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed