फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP's emphasis on strengthening the organization in the booth president conference

Sonebhadra News: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर भाजपा का जोर

Thu, 23 Jul 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP's emphasis on strengthening the organization in the booth president conference
चुर्क स्वामी हरसेवानंद प​ब्लिक स्कूल में भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबो​धित करते मिर्ज
सोनभद्र। स्वामी हरसेवानंद विद्यालय चुर्क में बुधवार को भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन हुआ। पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, मतदाताओं से संपर्क और सरकारी योजनाओं के प्रचार पर जोर दिया। मुख्य अतिथि मिर्जापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा का कमल निशान उन्नति, सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक बन चुका है। कार्यकर्ताओं से मतदान के दिन मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने और बूथ प्रबंधन मजबूत बनाने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को टिफिन लाकर सामूहिक भोजन का सुझाव दिया, जिससे संगठन में आत्मीयता बढ़े। सम्मेलन में बूथवार सिटिंग प्लान का नया प्रयोग हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियां समझने का अवसर मिला। सदर विधायक भूपेश चौबे ने भाजपा और पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल का अंतर जनता तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। संचालन भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने किया। इसमें पूर्व विधायक तीर्थराज, चुर्क चेयरमैन मीरा यादव, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अनिल सिंह, मनोज सोनकर, प्रमिला जायसवाल आदि मौजूद रहे। उधरए ओबरा विधानसभा का बूथ सम्मेलन रेणुकूट में हुआ। सम्मेलन में संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य ने कहा कि चुनाव में जीत का आधार मजबूत बूथ संगठन होता है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथ को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में हरिराम छवि, आशीष मिश्रा, सुनील तिवारी, चांदप्रकाश जैन, राकेश पांडेय, मनोज सिंह, राकेश सिंह, प्रभाशंकर मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन एवं समन्वय कार्यक्रम प्रभारी उमेश पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed