फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bodies of Sandeep and Deepak recovered after 25 hours teams engaged search public outrage

UP: 25 घंटे बाद मिला संदीप और दीपक का शव, बोलबम की तलाश में जुटी रही टीमें; घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

Thu, 25 Jun 2026 10:23 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 25 Jun 2026 10:23 PM IST
सार

Sonbhadra News: लगातार 25 घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने संदीप और दीपक के शव बरामद कर लिए। दोनों की तलाश में राहत एवं बचाव दल लगातार जुटा रहा। शव मिलने के साथ ही परिजनों की जीवित मिलने की उम्मीद टूट गई और घर में कोहराम मच गया। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
Bodies of Sandeep and Deepak recovered after 25 hours teams engaged search public outrage
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

चोपन के मीतापुर गांव स्थित सोन नदी में बुधवार को डूबे संदीप निषाद (18) और दीपक केवट (13) का शव करीब 25 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद हुआ। तीसरे किशोर बोलबम (16) की तलाश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बृहस्पतिवार की देर शाम तक जुटी रही, मगर सफलता नहीं मिली थी। 

विज्ञापन


नदी के किनारे पुलिस-प्रशासन के अफसरों और जनप्रतिनिधियों का पूरे दिन जमावड़ा रहा। उधर, शव मिलते ही लाडलों की सलामती की आस में टकटकी लगाए बैठे परिजनों की अंतिम उम्मीद भी टूट गई। शव से लिपटकर वह बिलख पड़े।
विज्ञापन


मीतापुर गांव में रतन केवट की पुत्री की शादी के बाद महिलाएं चौथ की रस्म पूरी करने बुधवार को सोन नदी के किनारे गई थीं। उनके साथ आए गांव निवासी दीपक केवट (13) और बोलबम केवट (16) नदी में उतरकर नहाने लगे। नहाते हुए दोनों काफी आगे तक चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गहरे पानी में समाने से डूब गए। इस घटना के बाद आक्रोशित कुछ लोग नदी के दूसरे तरफ खनन कार्य करने वालों के ठिकानों पर विरोध जताने पहुंचे, मगर पुलिस के आते ही वह वापस लौटने के लिए नदी में उतर गए। इसमें संदीप निषाद (18) डूब गया। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने पहले स्थानीय गोताखोरों और फिर एसडीआरएफ की मदद से नदी में डूबे किशोरों और युवक की तलाश शुरू कराई। 

बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। करीब 25 घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12 बजे दीपक और फिर संदीप का शव घटनास्थल से 100-150 मीटर दूर से बाहर निकाला गया। बोलबम केवट की तलाश देर शाम तक जारी रही। टीम घटनास्थल से चोपन सोन नदी पुल तक तलाश कर रही है। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 

मौके पर एडीएम वागीश शुक्ला, एएसपी अनिल कुमार, एसडीएम ओबरा विवेक सिंह, सीओ सिटी रणधीर मिश्र, चोपन एसओ गोपालजी गुप्ता फोर्स के साथ पूरे दिन मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी करते रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष चोपन उस्मान अली सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना जताते हुए ढांढ़स बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed