फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Body of a young man found under the overbridge

Sonebhadra News: ओवरब्रिज के नीचे मिला युवक का शव

Sat, 11 Jul 2026 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found under the overbridge
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में हाईवे पर बने ओवरब्रिज के नीचे युवक राजू सोनी (25) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मोरवा थाना क्षेत्र की गोरबी पुलिस चौकी इलाके की है। गोरबी चौकी क्षेत्र में स्थित महदेईया स्थित नेशनल हाईवे-39 ओवरब्रिज के नीचे शनिवार को राहगीरों एवं ग्रामीणों ने शव देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। गोरबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। भीड़ ने मृतक की पहचान राजू सोनी पुत्र विशेश्वर सोनी निवासी ग्राम कुड़वा के रूप में की। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के मुंह से खून निकला हुआ था और शरीर पर चोट के निशान थे। इसे लेकर परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोरबी प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed