फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM and SP heard grievances at the Thana Samadhan Diwas

Sonebhadra News: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद

Sun, 12 Jul 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
DM and SP heard grievances at the Thana Samadhan Diwas
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर फरियाद लगाते लोग।संवाद
सोनभद्र। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने थाना ओबरा में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनसुनवाई कर लोगों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डीएम और एसपी ने विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे मामलों का समाधान पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम आपसी समन्वय से करे। इससे फरियादियों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और मामलों का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित हो सकेगा। अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मचारियों से शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरतने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। बभनी थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को भूमि संबंधी मामलों की भरमार रही। कुल 52 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश शिकायतें जमीन के सीमांकन, कब्जा, पैमाइश और आपसी भूमि विवाद से जुड़ी थीं। समाधान दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और संबंधित राजस्व एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्राप्त 52 शिकायतों में से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में जांच कर समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बताया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से भूमि विवादों का निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर कानूनगो राजनाथ, लेखपाल अरुणोदय पांडेय, विमलेश कुमार, राम नारायण, कुंजेश कुमार, हौसिला प्रसाद, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed