फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BoM bans opening of cash credit accounts

Sonebhadra News: बीओएम ने कैश क्रेडिट वाले खाते खोलने पर लगाई रोक

Mon, 20 Jul 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
BoM bans opening of cash credit accounts
सोनभद्र। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) की राबर्ट्सगंज शाखा में करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद बैंक ने बड़ा कदम उठाया है। बैंक ने फिलहाल कैश क्रेडिट (सीसी) वाले नए खातों को खोलने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही, बचत खातों को खोलने में भी अधिक सतर्कता बरती जाएगी। यह निर्णय बड़ी संख्या में म्यूल खातों के पाए जाने के बाद लिया गया है, जिनका इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया जा रहा था। साइबर वज्र अभियान के तहत की गई जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की राबर्ट्सगंज शाखा में सिर्फ पांच व्यक्तियों के नाम पर 118 खाते खोले गए थे। इन खातों के माध्यम से लगभग 14 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। पुलिस इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जिन लोगों के नाम पर ये खाते खोले गए, क्या वे जानबूझकर इसमें शामिल थे या उन्हें धोखा देकर इस्तेमाल किया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि या तो ये लोग धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं या फिर कमीशन के लालच में ठगों के नेटवर्क का हिस्सा बन गए। पुलिस अब इस गिरोह के सरगना और उसके नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed