फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Brother beats brother in land dispute; arm fractured by a blow from a lathi.

Sonebhadra News: जमीन विवाद में भाई ने भाई को पीटा, लाठी के वार से हाथ फ्रैक्चर

Sun, 26 Jul 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Brother beats brother in land dispute; arm fractured by a blow from a lathi.
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहगोड़ा गांव में जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में छोटे भाई का हाथ में फ्रैक्चर हो गया। शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह घघरी ग्राम पंचायत के सहगोड़ा गांव निवासी गणेश प्रसाद पुत्र जुगलकेश्वर अपने घर पर धान की कुटाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके भाई लालेश्वर ने उन्हें बुलाया और जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद लालेश्वर ने पास में रखा डंडा उठाकर गणेश प्रसाद पर कई वार कर दिए। हमले में गणेश प्रसाद का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे वह हाथ उठाने में भी असमर्थ हैं। उनके शरीर पर भी लाठी के चोट के निशान बताए गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि लालेश्वर कई वर्षों से उनके हिस्से की जमीन पर खेती कर रहा है। इस वर्ष भी उसने उसी खेत की जुताई कर दी थी। विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी। गणेश प्रसाद ने बभनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed