{"_id":"6a25afa81a9086df780ec6d4","slug":"bullion-trader-crushed-to-death-by-tractor-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-147788-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रैक्टर से कुचलकर सराफा कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रैक्टर से कुचलकर सराफा कारोबारी की मौत
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मृतक- राहुल सोनी (फाइल फोटो )स्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामगढ़ (सोनभद्र)। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सोनवट पेट्रोल पंप के पास रविवार की दोपहर सवा एक बजे ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार सराफा कारोबारी सत्यम उर्फ राहुल सोनी (24) की मौत हो गई। पहिये के नीचे आने से सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस ने परिवारीजनों के पहुंचने से पहले शव मोर्चरी भिजवा दिया। इस पर परिजन और ग्रामीण भड़क गए और पन्नूगंज थाने सामने कलवारी-खलियारी (रामगढ़-खलियारी) राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चला रहे वाहन स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामला शांत कराना चाहा तो नाराजगी लोग शव मोर्चरी हाउस भेजने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रामगढ़ बाजार के पचोखर नहर पहुंचे और हाईवे जाम कर दिया।
एसडीएम सदर अश्वनी कुमार, एएसपी अनिल कुमार, सीओ सदर राज सोनकर, सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, सीओ घोरावल राहुल पांडेय ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान कुछ पुलिस अधिकारियों से नाराजगी जता रहे लोगों की तीखी नोकझोंक भी हुई लेकिन परिजन-ग्रामीण सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। स्थिति को देखते हुए पन्नूगंज थाने के साथ रायपुर, रामपुर बरकोनियां, रावर्ट्सगंज थाने से भी पुलिस फोर्स बना ली गई। समाचार दिए जाने तक लगभग छह घंटे से जाम की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराने में जुटे हुए थे।
ओवरटेक करते हुए ट्रैक्टर की चपेट में आ गया बाइक सवार
पन्नूगंज गांव निवासी राहुल खड़ुई गांव की तरफ आया हुआ था। वहां से घर लौट रहा था। सोनवट पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करते समय वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि घटनास्थल से घर महज 200 मीटर दूर था। बावजूद उन्हें सूचना दिए बगैर पुलिसकर्मी शव लेकर मोर्चरी हाउस चले गए। मांग की कि ट्रैक्टर चालक की तत्काल गिरफ्तारी करने के साथ शव को वापस लाया जाए।
विज्ञापन
पिता गए हुए हैं उत्तराखंड
पन्नूगंज निवासी नंदलाल की रामगढ़ कस्बे में आभूषण की दुकान है। उनके साथ उनके दोनों बेटे कारोबार में हिस्सा बंटाते थे। राहुल दो भाइयों में बड़ा था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसे दो माह का पुत्र है। दो दिन पूर्व नंदलाल धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड गए हुए थे। सूचना मिलने पर वहां से रवाना हो गए।
मृतक के चाचा सुनील सोनी की तहरीर पर पन्नूगंज निवासी ट्रैक्टर मालिक एवं चालक भोला अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। माधव सिंह, प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज

Trending Videos