{"_id":"6a25b3e32a47a002fc075465","slug":"transactions-worth-crores-were-made-by-opening-accounts-of-21-villagers-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-147758-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 21 ग्रामीणों के खाते खुलवा कर करोड़ों का लेन-देन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 21 ग्रामीणों के खाते खुलवा कर करोड़ों का लेन-देन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के महज चंदुली गांव में 21 ग्रामीणों के खाते खुलवाकर पिता-पुत्र ने करोड़ों का लेन-देन कर डाला। महज एक ग्रामीण के खाते से 40 लाख का लेन-देन सामने आने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। धोखाधड़ी का शिकार हुए अन्य ग्रामीणों के भी खातों का रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि सामने आए 21 ग्रामीणों के अलावा अन्य के भी खातों का इस्तेमाल कर साइबर धोखाधड़ी की गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
चंदुली निवासी रघुवंशी लाल ने साइबर थाने में दी तहरीर में बताया है कि वर्ष 2024 में उसके गांव के प्रधान पति कृष्णकांत पांडेय और उनके पुत्र कंबू उर्फ राहुल ने केनरा बैंक ले जाकर खाता खुलवाया। कहा कि वह गरीब हैं, इसलिए सरकारी सहायता के रूप में एक हजार रुपये समय-समय पर आता रहेगा। खाता खुलवाने के बाद पासबुक उन्हीं लोगों ने रख लिया। आरोप है कि उसने कई बार उनके यहां जाकर पासबुक मांगा लेकिन कोई न कोई बहाना बनाकर टाला जाता रहा। कुछ माह पूर्व कृष्णकांत की मौत भी हो गई। पीड़ित के मुताबिक उसे राबर्ट्सगंज पुलिस ने जानकारी दी कि उसके खाते से 40 लाख का लेन-देन हुआ है। दावा किया गया है कि इसी तरह लल्लू, रंजना, इंद्रावती, मुन्नी, सुनीता, संतरा, सीता, मीरा, चंद्रा, सुनीता, बलवंती, आशा, सुनीता, रिंकू, शांति, सोनमती, सुशीला, शुगवंती, फूलमती, शिवकुमारी सहित अन्य का भी खाता खाेलवाकर धोखाधड़ी की गई है। प्रभारी निरीक्षक डीके चौधरी के मुताबिक तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos