सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five youths were cheated in the name of job.

Sonebhadra News: नौकरी के नाम पर पांच युवकों से ठगी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Five youths were cheated in the name of job.
विज्ञापन
सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज सहित अन्य जगहों पर नियुक्ति के नाम पर लाखों की ठगी की गई। एक युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया गया। मेडिकल कॉलेज जॉइनिंग के लिए पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ तब राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया। फिलहाल पांच युवकों से 11.20 लाख की ठगी सामने आई है। पीड़ितों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

राॅबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के गैंगुआर निवासी कृष्णकांत पटेल, बबुरा निवासी राहुल कुमार, कलवारी निवासी सुनील कुमार, रघुनाथपुर निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के परसौटी निवासी सुशील कुमार मौर्या से उनकी मुलाकात हुई। उसने बताया है कि वह एसएम सीपीसी प्राइवेट कंपनी का नियमित कर्मचारी है। वह उनकी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उसे कंपनी में डिमांड ड्राफ्ट के रूप में रुपये जमा करने होंगे। राहुल से 1.70 लाख, सुनील से 1.80 लाख, मनोज से 1.70 लाख और एक अन्य से 1.90 लाख रुपये ले लिए। कृष्णकांत से ऑनलाइन व कैश के रूप में दो लाख लिए गए। कई महीने व्यतीत होने के बाद भी उसने न तो नौकरी दिलवाई न ही पैसा लौटाया। कई बार तगादा करने पर उसने उनकी मुलाकात पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ऊंची निवासी मिंटू पटेल उर्फ अभिषेक से कराई। आरोप है कि उसने भी दिलासा दिया कि उनका पैसा कंपनी के पास जमा है। मेडिकल मेडिकल कालेज में इलेक्ट्रीशियन, ओटी टेक्निशियन, एक्सरे टेक्निशियन आदि की सीट खाली है। उसके भरोसे पर आकर उन लोगों ने अपने एक मित्र से बात कराई तो मिंटू ने उसे इलेक्ट्रीशियन की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए अलग-अलग तिथियों 80 हजार ऑनलाइन और 1.20 लाख कैश लिए। गत छह मार्च को जॉइनिंग लेटर दिया और कहा कि वह 16 मार्च को मेडिकल कॉलेज पहुंच जाए। जब वह मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed