सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four teams will investigate the roots of the human trafficking gang spread from Agra to Jaipur.

Sonebhadra News: चार टीमें खंगालेंगी आगरा से जयपुर तक फैली मानव तस्कर गिरोह की जड़ें

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four teams will investigate the roots of the human trafficking gang spread from Agra to Jaipur.
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को जन्मदिन की पार्टी के बहाने वाराणसी ले जाकर अगवा करने और उसे आगरा-जयपुर ले जाकर बेचने, से वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने की कोशिश करने वाले मामले की जांच तेज कर दी गई है। एक महिला और उसके प्रेमी के गिरफ्तारी के बाद सामने आए पांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, राबटर्सगंज कोतवाली पुलिस सहित चार टीमें गठित कर दी गई हैं। टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही मानव तस्कर गिरोह से जुड़े नेटवर्क को भी खंगालने का जिम्मा सौंपा गया है।
Trending Videos

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने गत नौ फरवरी को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी। बताया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को काजल चौधरी नामक महिला 15 दिन पहले बुलाकर ले गई। उसके बाद से उसका पता नहीं चला। 20 फरवरी को एक नंबर से उसने फोन किया। बात हो पाती इससे पहले ही फोन स्विच ऑफ आने लगा। एक दूसरे नंबर से फोन कर उसका आधार कार्ड मांगा गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस से जांच शुरू की तो इसके तार मानव तस्करी से जुड़े पाए गए। राजस्थान से पिछले सप्ताह पीड़िता की बरामदगी हुई तो पता चला कि शादीशुदा काजल और उसका प्रेमी विपिन जन्मदिन मनाने के बहाने उसे वाराणसी ले गए। वहां तीन लोग और मिले। वहां से अगवा कर उसे आगरा और आगरा से जयपुर ले जाया गया। इस दौरान उसे कई लोगों ने खरीदा-बेचा और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रणधीर मिश्रा ने गत बृहस्पतिवार को इस मामले का खुलासा भी किया। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पता चला कि इस गिरोह से आगरा और जयपुर के तीन तथा सोनभद्र के दो और व्यक्ति जुड़े हुए हैं। यह गिरोह पूर्वांचल के जनपदों से लड़कियों को किसी न किसी बहाने आगरा ले जाता है। वहां से आगरा और जयपुर ले जाकर उनकी सौदेबाजी की जाती है।
विज्ञापन

गिरोह का पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है। जो पांच नाम सामने आए हैं, उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। -अनिल कुमार, एएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed