सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Charchit Gaur Appointed as DM of Sonbhadra; Secured 96th Rank in UPSC

Sonebhadra News: चर्चित गौड़ बने सोनभद्र के डीएम, यूपीएससी में मिली थी 96वीं रैंक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Charchit Gaur Appointed as DM of Sonbhadra; Secured 96th Rank in UPSC
सोनभद्र के नए डीएम चर्चित गौड़।
विज्ञापन
सोनभद्र। शासन ने सोमवार को 24 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। चर्चित गौड़ को सोनभद्र का नया डीएम बनाया गया है। वह बद्रीनाथ सिंह की जगह लेंगे। वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी चर्चित गौड़ वर्तमान में राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर नगर में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थे। बतौर डीएम उनकी यह पहली तैनाती है।
Trending Videos

बद्रीनाथ सिंह ने जुलाई 2024 में चंद्रविजय सिंह की जगह सोनभद्र डीएम का चार्ज संभाला था। अब वह उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव का कार्य देखेंगे। उनकी जगह कानपुर नगर में राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात चर्चित गौड़ को सोनभद्र का जिलाधिकारी बनाया गया है। चर्चित गौड़ मूल रूप से कोटा राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने पहले प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास करते हुए 96वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और जेएनयू नई दिल्ली से लोक प्रबंधन में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। वह आगरा विकास प्रधिकरण (एडीए) के उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद में सीडीओ सहित अन्य पदों पर भी रहे हैं। उनकी पत्नी आरुषि मिश्रा आईएफएस हैं। वह प्रयागराज की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed