{"_id":"69e66409d29b1e98950539e9","slug":"wife-files-fir-against-security-officer-for-assault-and-harassment-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-145224-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सुरक्षा अधिकारी पर पत्नी ने दर्ज कराई मारपीट और उत्पीड़न की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सुरक्षा अधिकारी पर पत्नी ने दर्ज कराई मारपीट और उत्पीड़न की प्राथमिकी
शक्तिनगर। थाना क्षेत्र के बीना परियोजना निवासी एक महिला ने पति पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसका पति सरिश निगम एनसीएल ककरी परियोजना में सुरक्षा अधिकारी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
सी-13 बीना परियोजना निवासी सोनल निगम ने थाना शक्तिनगर में दी तहरीर में बताया कि उसके पति सरिश निगम लंबे समय से उसके साथ शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि 25 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब दो बजे पति ने उसे लात-घूंसों, चप्पलों और डंडे से बुरी तरह पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार उसके शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान पड़े और मुंह व नाक से खून भी निकला। घटना के दौरान उसकी पुत्री भी घर पर मौजूद थी, इसने बीच-बचाव का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने महिला हेल्पलाइन 1090 और आपात सेवा 112 पर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति उसे लगातार धमकियां दे रहा है। वह काम करने वाली महिला कमला उर्फ गमला और उसके पति छोटेलाल के साथ मिलकर उसे शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाना चाहता है। इससे वह और उसकी बेटी काफी डरी-सहमी है। थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X