{"_id":"69d544f7c2f0ecc05f0a2761","slug":"construction-of-overbridge-begins-at-robertsganj-railway-crossing-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-144521-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज नगर स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर मंगलवार को ओवरब्रिज निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि रहे रॉबर्ट्सगंज संसदीय सीट के सपा सांसद छोटेलाल खरवार रहे। वहीं दूसरी तरफ शिलान्यास कार्यक्रम से भाजपा के जनप्रतिनिधि नदारद रहे। उन्होंने इसकी कोई सूचना न होने को कारण बताया।
रॉबर्ट्सगंज-रामगढ़ संपर्क मार्ग पर रेलवे क्राॅसिंग पर जाम की समस्या हमेशा बनी रहती है। लंबे समय से रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य की मांग चल रही थी। चोपन-चुनार के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य के दौरान ही ओवरब्रिज के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो गया था।
करीब 53 करोड़ की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य होना है। रेलवे की तरफ से सारी प्रक्रिया पूरी करते हुए मंगलवार को रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा सांसद छोटेलाल ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण होने से रॉबर्ट्सगंज के साथ ही चतरा, नगवां ब्लॉक के साथ ही बिहार तक के लोगों को आवागमन में काफी राहत होगी।
इसके बाद सांसद ने रेलवे के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण भी किया और निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी ली। मानचित्र से ओवरब्रिज का पूरा खाका समझा।
Trending Videos