{"_id":"6a25ade597f61fe9b7037a95","slug":"cracks-appeared-in-the-road-built-two-days-ago-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-147744-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दो दिन पहले बनी सड़क में पड़ने लगीं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दो दिन पहले बनी सड़क में पड़ने लगीं दरारें
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेठिगांव में दो दिन पहले बनी आरसीसी सड़क में पड़ी दरार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेठिगांव में नवनिर्मित आरसीसी सड़क में दिन बाद ही दरारें पड़ने लगी हैं। सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइनर पर शिकायत दर्ज कराते हुए अनूप तिवारी, अमरनाथ, संजय चौबे, अनिल आदि ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराया गया। उनका कहना है कि करीब 200 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण होना था, जिसमें लगभग 50 मीटर सड़क सिरपालपुर में तथा 150 मीटर सड़क बेठीगांव में बनाई गई है। यह सड़क शिवपूजन की दुकान से रामचंद्र के मकान के गेट तक निर्मित कराई गई है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण पूरा होने के दो दिन के भीतर ही कई स्थानों पर दरारें दिखाई देने लगी हैं। जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि सड़क की ढलाई भी मानक के अनुरूप नहीं हुआ है। मामले की जांच कराकर दोषी निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
आरसीसी सड़क की ढलाई छह इंच होनी चाहिए। सोमवार को मौके का निरीक्षण किया जाएगा। मानक के अनुरूप सड़क नहीं बनने पर दोबारा निर्माण कराया जाएगा। - रवि मौर्या, जेई पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
Trending Videos