फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crowds throng the cooperative society for fertilizer; farmers have been making repeated trips for days

Sonebhadra News: खाद के लिए समिति पर उमड़ रही भीड़, कई दिनों से चक्कर काट रहे किसान

Wed, 29 Jul 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Crowds throng the cooperative society for fertilizer; farmers have been making repeated trips for days
कोन क्षेत्र के कचनरवा लैंपस पर खाद के लिए किसानों की लगी भीड़। संवाद
कोन। बारिश के बाद धान की रोपाई जोर पकड़ चुकी है। बावजूद कचनरवा क्षेत्र में डीएपी खाद की किल्लत बरकरार है। खाद लेने के लिए किसान रोजाना सुबह से ही विशाल क्षेत्र बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लैंपस) पर लाइन लगा रहे हैं, लेकिन पर्याप्त आवंटन नहीं होने के कारण किसानों को लगातार कई दिनों तक चक्कर लगाने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है। इससे धान की रोपाई प्रभावित होने लगी है। धान की रोपाई चरम पर है। ऐसे में किसानों को खाद की जरूरत है। कोन क्षेत्र में निजी दुकानों पर खाद न होने से ज्यादातर किसान सहकारी समितियों पर ही निर्भर हैं, मगर उन्हें वहां से भी मायूसी मिल रही है। किसान खाद के लिए रोज सुबह समिति पर पहुंच रहे हैं और फिर घंटों इंतजार के बाद लौट रहे हैं। इससे उनमें असंतोष बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर जिम्मेदार कम आवंटन को कारण बता रहे हैं। लैंपस अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि किसानों की आवश्यकता के अनुरूप खाद का आवंटन नहीं मिलने से समस्या उत्पन्न हुई है। अब तक कचनरवा लैंपस को केवल 1300 बोरी डीएपी और 1050 बोरी यूरिया का आवंटन मिला है, जो क्षेत्र की मांग की तुलना में काफी कम है। उन्होंने खाद का आवंटन बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed