सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cylinder leakage caused fire four people including a couple and an innocent child burnt in sonbhadra

Sonbhadra News: सिलिंडर लीकेज से लगी आग, दंपती और मासूम समेत चार लोग झुलसे; तीन की हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 16 Feb 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में सिलिंडर लीकेज से आग में लगी। इस दौरान खाना बना रही महिला और उसके पति व मासूम बेटी समेत चार लोग झुलस गए।  

Cylinder leakage caused fire four people including a couple and an innocent child burnt in sonbhadra
सोनभद्र में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के बनबहुआर गांव में सोमवार सुबह घर में रखे गैस सिलिंडर से रिसाव होने पर आग लग गई। हादसे में दंपती, मासूम बेटी समेत परिवार के चार लोग झुलस गए। उन्हें वैनी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मां-बेटी समेत तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Trending Videos


कैसे हुआ हादसा
सोमवार सुबह धर्मावती (30) पत्नी अखिलेश घर में खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने गई। इसी दौरान सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से धर्मावती झुलस गईं। घर में मौजूद उनकी दो वर्षीय पुत्री अन्नु और रिश्तेदारी में आई रामदुलारी (40) भी आग की चपेट में आ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: वाराणसी कोर्ट के जज और वकीलों के चेंबर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, दो दिन में दो बार जिला जज को आया मेल

पत्नी और अन्य लोगों को बचाने के प्रयास में धर्मावती के पति अखिलेश (35) भी झुलस गए। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद धर्मावती, अन्नू और रामदुलारी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अखिलेश का उपचार स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed