फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Debris in the classrooms, electrical wires scattered about the school reopens today, but how will classes be held

Sonebhadra News: कमरों में मलबा, बिखरे हैं बिजली के तार, आज से खुलेगा स्कूल, कैसे होगी पढ़ाई

Tue, 30 Jun 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Debris in the classrooms, electrical wires scattered about the school reopens today, but how will classes be held
राजकीय इंटर कॉलेज अनपरा के कमरों में अस्त-व्यस्त पड़ा सामान। संवाद
अनपरा। स्थानीय तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का मरम्मत कार्य दो वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। विद्यालय के कमरों और शौचालयों में हर तरफ तोड़फोड़ का मलबा और गंदगी फैली हुई है। ड्रेनेज (जलनिकासी) का काम भी अधर में लटका है। ऐसे में 1 जुलाई से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के दौरान बच्चों को बिना पंखे और भारी अव्यवस्थाओं के बीच पढ़ाई करनी होगी। विद्यालय में बालिकाओं के एक शौचालय का मरम्मत कार्य तो पूरा हो चुका है लेकिन उसमें अब तक दरवाजा नहीं लगाया गया है। वहीं अन्य शौचालयों में टाइल्स लगाने, पानी का कनेक्शन जोड़ने और जलनिकासी का काम अभी बाकी है। कक्षाओं (कमरों) का हाल भी बेहद खराब है। सभी कमरों की पुरानी वायरिंग निकालकर नए तार तो डाल दिए गए हैं लेकिन उनमें बिजली के बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। कमरों से पंखों का कनेक्शन भी गायब है। जगह-जगह बिजली के तार लटक रहे हैं और निर्माण कार्य का मलबा फैला हुआ है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होनी तय है। क्षेत्र में मानसून दस्तक दे चुका है लेकिन विद्यालय में बारिश के पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। कई जगह तोड़फोड़ कर काम को वैसे ही छोड़ दिया गया है। ऐसे में तेज बारिश होने पर स्कूल के बरामदे में पानी जमा हो जाएगा, जो आसानी से कक्षाओं के भीतर तक पहुंच सकता है। शौचालयों के लिए बना सोख्ता मरम्मत के अभाव में टूटकर गिर चुका है। वहां दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ठेकेदार ने नीचे के दो शौचालय तो लगभग पूरा कर दिया है लेकिन सोख्ता मरम्मत न होने के कारण शौचालय के मल और पानी के निकासी की समस्या होगी और शौचालय में गंदगी बढ़ेगी। इस वर्ष एक बार फिर बच्चों को समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed