फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deliberations on drivers' welfare and de-addiction at the 'Saarthi Sammelan'

Sonebhadra News: सारथी सम्मेलन में ड्राइवरों के हितों और नशामुक्ति पर मंथन

Tue, 30 Jun 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on drivers' welfare and de-addiction at the 'Saarthi Sammelan'
छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के बभनी ब्लॉक के तत्वावधान में सोमवार को सारथी सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन में ड्राइवरों की सामाजिक सुरक्षा, दुर्घटना सहायता, बीमा, पार्किंग व्यवस्था और संगठन को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही नशामुक्ति का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन में ब्लॉक अध्यक्ष मो. असलम खान ने कहा कि ड्राइवर समाज की रीढ़ हैं, लेकिन उनके अधिकारों और सुविधाओं की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने बताया कि संगठन जल्द ही अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में ब्लॉक महासचिव नसरूद्दीन खान ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ड्राइवरों को संगठन से जोड़ा जा सके। वक्ताओं ने बताया कि विकास खंड बभनी के बड़होर गांव में करीब 250 लोग ड्राइविंग कर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। सम्मेलन में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने ड्राइवरों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मो. असलम खान व संचालन ब्लॉक उपाध्यक्ष रिजवान अहमद ने किया। इस दौरान ब्लॉक कोषाध्यक्ष राजू यादव, कोहीनूर सेठ, मो. जाविद, मंजर अली, छोटू खान आदि ड्राइवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed