सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstrated for salary payment

Sonebhadra News: वेतन भुगतान के लिए प्रदर्शन किया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated for salary payment
ओबरा के सीटीपीएस गेट पर आंदोलनरत कर्मियों से वार्ता करते अधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा सी परियोजना में करीब तीन माह से भुगतान न मिलने से हड़ताल कर रहे मैकेनिकल मजदूरों को बुधवार को इलेक्ट्रिकल मज़दूरों का भी समर्थन मिल गया। मजदूरों ने दुसान कार्यालय पर ताला जड़ दिया। दुसान के अधिकारियों किसी तरह ताला खुलवाया।
Trending Videos

सुबह टूल बाॅक्स मीटिंग के बाद मजदूरों ने मजदूरी की मांग करते हुए कार्य ठप कर प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी न तो ठेकेदार ही सुन रहा है और न ही परियोजना प्रशासन। मजदूरों ने कहा कि जब तक मजदूरी नहीं मिलेगी हड़ताल जारी रहेगी। उधर, एसडीएम ओबरा विवेक सिंह ने दुसान परियोजना प्रशासन व ठेकेदारों के साथ बैठक कर मामले की जानकारी ली। ठेकेदारों को निर्देशित किया कि वे मजदूरों की शीट जमा कराएं ताकि भुगतान किया जा सके। कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदारों का कहना है कि लगभग आठ महीनों से बीजकों का बकाया है। जीएसटी से लेकर ईपीएफ तक बकाया होने के कारण ब्याज व पेनाल्टी ठेकेदारों को देनी पड़ रही। ठेकेदारों का कहना है कि एक साल से दुसान से नियमित भुगतान नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed