सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Remembering the ideals of Emperor Ashoka

Sonebhadra News: सम्राट अशोक के आदर्शों को याद किया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Remembering the ideals of Emperor Ashoka
रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में सम्राट अशोक की जयंती पर पुष्प अर्पित करते जन अ​धिकार पार्टी के पद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में बुधवार को जन अधिकार पार्टी की ओर से चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक के आदर्शों को याद किया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में देश को अमन, शांति और खुशहाली की दिशा दी। उन्होंने शिक्षा, सड़क और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। तक्षशिला, नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालयों के माध्यम से शिक्षा का विस्तार किया, जिससे देश-विदेश के छात्र भारत आते थे। उन्होंने कहा कि अशोक ने सड़कों का निर्माण, पेयजल की व्यवस्था और छायादार पौधरोपण जैसे कार्यों से जनजीवन को बेहतर बनाया। उनके शिलालेख और स्तंभ लेख आज भी लोक कल्याणकारी शासन के प्रमाण हैं। मुख्य वक्ता सुमंत सिंह मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक का धम्म दया, दान, सत्य और पवित्रता पर आधारित था। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीपति विश्वकर्मा और संचालन रविरंजन शाक्य ने किया। जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष विजयमल मौर्य, कृष्णानंद मौर्य, अवनीश सिंह कुशवाहा, रितेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed