फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration for formation of 12th wage, memorandum submitted

Sonebhadra News: 12वें वेज गठन के लिए प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Thu, 02 Jul 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for formation of 12th wage, memorandum submitted
एनसीएल खड़िया में प्रदर्शन करते कोयला कर्मचारी। स्वयं - फोटो : 1
शक्तिनगर। कोयला क्षेत्र में 12वें वेज बोर्ड के गठन व श्रम कानून में संशोधन के विरोध में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों व कोयला कर्मियों ने बुधवार शाम एनसीएल खड़िया कोयला क्षेत्र के महाप्रबंधक के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारी पहले खड़िया के आवासीय परिसर स्थित माइनस चौराहे पर एकत्रित हुए। हाथों में झंडा व 12 वेज बोर्ड गठन से संबंधित तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए महाप्रबंधक कार्यालय के तरफ बढ़े तो कोल प्रबंधन के अधिकारियों में खलबली मच गई। वेज बोर्ड के गठन व श्रम कानूनों के संशोधन के विरोध के लिए कोयला क्षेत्र के ट्रेड यूनियन एचएमएस, एटक, इंटक व सीटू एकजुट हुईं हैं। इसी मामले को लेकर एनसीएल की विभिन्न कोयला क्षेत्रों में विरोध किया जा रहा है। खड़िया कोयला परियोजनाओं में आयोजित कार्यक्रम में एचएमएस से संत कुमार, रामलल्लू गुप्ता, अटल बिहारी, महेश कुमार साहू, एटक से प्रभाकर त्रिपाठी, सुभाष सिंह, ऋषि संदीप सिंह, इंटक से सीएस सिंह, सीटू से शैलेंद्र चौबे सहित काफी संख्या में कोयला कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शन करते हुए पहुंचे कर्मियों ने कोल इंडिया चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन एनसीएल खड़िया के प्रबंधक (एचआर) राजकुमार को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed