फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dhauwa Pump Canal breaches; 100 bighas of farmland submerged

Sonebhadra News: धौवा पंप कैनाल की नहर टूटी, 100 बीघा खेत जलमग्न

Mon, 03 Aug 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dhauwa Pump Canal breaches; 100 bighas of farmland submerged
घोरावल क्षेत्र के धोवा पंप कैनाल की नहर में लीकेज से जलमग्न फसल। स्रोत जागरूक पाठक
घोरावल। बेलन-बकहर सिंचाई परियोजना के तहत संचालित धौवा पंप कैनाल की नहर रविवार दोपहर पुरना गांव के पास टूट गई। इससे करीब 100 बीघा खेतों में पानी भर गया। किसानों का आरोप है कि पिछले एक माह से नहर में लीकेज हो था और इसकी शिकायत कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की गई लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। नतीजतन नहर टूटने से खेत जलमग्न हो गए और किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। धौवा पंप कैनाल के माध्यम से घोरावल तहसील के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र के सिरसाई, पुरना, मधका, फुलवारी, करसोता, सेमरवार, पथरताल, रेही, महोखर, बरबसपुर, परसौना, बसही, लहास, तेंदुआ, कन्हरी सहित 24 से अधिक गांवों की सिंचाई होती है।
विज्ञापन

नहर टूटने के बाद इन गांवों की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे पुरना गांव के पास नहर का तटबंध अचानक टूट गया, जिससे तेज बहाव के साथ पानी खेतों में फैल गया। देखते ही देखते करीब 100 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई। मधका ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने बताया कि नहर में लीकेज की जानकारी कई बार मिर्जापुर नहर प्रखंड के सहायक अभियंता और अवर अभियंता को दी गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। यदि समय रहते मरम्मत करा दी जाती तो नहर टूटने और किसानों को नुकसान से बचाया जा सकता था। ग्राम प्रधान गोविंद सिंह, अवध लाल, महेश मिश्रा, ओमप्रकाश समेत अन्य किसानों ने मिर्जापुर नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता और जिलाधिकारी से तत्काल नहर की मरम्मत कराने और क्षति का आकलन कर किसानों को राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed