{"_id":"6a4d6384f1908f07900b64ae","slug":"district-library-facilities-to-improve-through-csr-computer-tablets-to-be-installed-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-149323-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सीएसआर से सुधरेगी जिला पुस्तकालय की व्यवस्था, लगेंगे कंप्यूटर टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सीएसआर से सुधरेगी जिला पुस्तकालय की व्यवस्था, लगेंगे कंप्यूटर टैबलेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को राजकीय जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने पुस्तकालय में ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर और टैबलेट जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित करने और समय-समय पर प्रेरक व्याख्यान, पुस्तक परिचर्चा, कॅरिअर मार्गदर्शन और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने पुस्तकालय परिसर की स्वच्छता, अध्ययन कक्ष, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बैठने की सुविधा, पुस्तक संग्रह, डिजिटल संसाधनों और पाठकों को उपलब्ध कराई जा रहीं सेवाओं का निरीक्षण कर पुस्तकालय के कायाकल्प की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सीएसआर के माध्यम से बहुउद्देशीय हॉल, डिजिटल लाइब्रेरी और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा।
डीएम ने पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय युवाओं के भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुस्तकालय में यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, पुलिस भर्ती, एनडीए, सीडीएस, टीईटी, सीटीईटी, नीट, जेईई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित नवीनतम पुस्तकें, संदर्भ ग्रंथ, राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाएं और करंट अफेयर्स सामग्री नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के बाद समीक्षा बैठक में पुस्तकालय के आधुनिकीकरण, सदस्यता विस्तार, डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, ई-ग्रंथालय पोर्टल से अधिकाधिक पाठकों को जोड़ने, कॅरिअर काउंसिलिंग एवं तनाव प्रबंधन कार्यशालाओं के आयोजन पर चर्चा हुई। इसमें सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।