फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drizzle brings pleasant weather, temperature drops

Sonebhadra News: रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना, तापमान में आई गिरावट

Fri, 24 Jul 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Drizzle brings pleasant weather, temperature drops
जिले में गुरुवार सुबह हुई रिमझिम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे मौसम सुहावना रहा। इससे पहले बुधवार रात भी जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार, गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री तथा न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह दोनों तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम में आई नरमी का असर जनजीवन पर भी दिखा। दिनभर लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, जबकि सुबह और शाम का मौसम विशेष रूप से सुहावना रहा। बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला है। खेतों में पर्याप्त नमी आने से धान की रोपाई में तेजी आई है। साथ ही किसान खरीफ फसलों की बुआई और खेतों की तैयारी में भी जुट गए हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान मौसम खरीफ फसलों के लिए अनुकूल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed