फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drizzling all night, Robertsganj received 70 mm of rain, the highest in 16 years

Sonebhadra News: पूरी रात रिमझिम, रॉबर्ट्सगंज में 70 मिमी. बारिश, 16 साल में इस दिन सबसे ज्यादा

Wed, 08 Jul 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Drizzling all night, Robertsganj received 70 mm of rain, the highest in 16 years
बभनी के परसाटोला मुख्य मार्ग पर बारिश के पानी से जलजमाव।संवाद - फोटो : Archive
सोनभद्र। जून महीना लगभग सूखा गुजरने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में हुई बारिश ने जहां खेती-किसानी की तैयारी में जुटे किसानों के जेहन में बेहतरी की उम्मीद जगा दी है। सोमवार की रात हुई सीजन की पहली अच्छी बारिश ने इस दिन की बरसात के 16 साल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में रॉबर्ट्सगंज में जहां 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पूरे जिले की औसत बारिश का आंकड़ा 30.25 मिमी रिकॉर्ड किया गया। 2010 से अब तक जिला मुख्यालय पर छह जुलाई को इतनी बारिश दर्ज नहीं की गई है। राजस्व विभाग की तरफ से दर्ज किए जाने वाले बारिश के आंकड़े बताते हैं कि सोमवार को दिन से मंगलवार की सुबह आठ बजे तक सदर तहसील में 70 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। वहीं पूरे जिले में बारिश का औसत 30.25 मिमी दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2012 में इस तिथि को जिले की औसत बारिश 30.83 मिमी रिकॉर्ड की गई थी। वहीं सदर तहसील में बारिश का आंकड़ा 2010 से अब तक सर्वाधिक है। जून में महज 22 मिमी बारिश से जहां खेती को लेकर उदासी की स्थिति बनी हुई थी। वहीं जुलाई के पहले सप्ताह में 57 मिमी, उसमें भी सोमवार की रात हुई झमाझम बारिश ने जहां किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed