फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmer dies of snakebite; taken to hospital after traditional healing rituals failed to save him

Sonebhadra News: सर्पदंश से किसान की मौत, झाड़-फूंक के बाद अस्पताल ले गए, नहीं बची जान

Mon, 27 Jul 2026 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies of snakebite; taken to hospital after traditional healing rituals failed to save him
बभनी। बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई। परिजन पहले उन्हें झाड़-फूंक के लिए ले गए, बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में मातम छा गया। चैनपुर गांव निवासी लक्ष्मण (56) रविवार रात भोजन के बाद अपने कमरे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे किसी विषैले सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें पहले चौना गांव में झाड़-फूंक के लिए ले गए, जहां करीब आधे घंटे तक उपचार कराया गया। हालत में सुधार न होने पर रात करीब 3:15 बजे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लाया गया।
विज्ञापन

सीएचसी म्योरपुर में डॉ. धर्मराज मौर्य ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर बभनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अखिलेश पाठक ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed