{"_id":"6a25ae784c00ac748005490b","slug":"farmers-stopped-the-canal-work-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-147755-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: किसानों ने नहर का काम रोकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: किसानों ने नहर का काम रोकवाया
विज्ञापन
कोन क्षेत्र में नहर निर्माण में अनिमिता का विरोध करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोन। दशकों से सिंचाई के लिए नहर का इंतजार कर रहे किसानों ने नहर निर्माण कार्य में अनियमितता और मनमानी का आरोप लगाते हुए रविवार को ग्राम पंचायत मोहिउद्दीनपुर के झरिया में खोदाई का कार्य रुकवा दिया। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए जांच कराए जाने और नियमानुसार कार्य कराने की मांग की।
किसानों का कहना है कि कई दशक के इंतजार के बाद सिंचाई के लिए नहर की खोदाई की जा रही है। आरोप है कि किसानों की जमीन से मिट्टी की गहरा खोदाई की जा रही है। इससे हम किसानों को नहर का लाभ नहीं मिल पाएगा और नहर बनने का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा। जब हम सभी किसानों को पानी ही नहीं मिल पाएगा तो इसका क्या औचित्य रह जाएगा।
बताया कि नहर की खोदाई में प्रत्येक किलोमीटर पर 15 से 20 सेमी की ढलान होनी चाहिए। मगर कार्यदायी संस्था की तरफ से जो जमीन पहले से ही गहराई में है और जहां मिट्टी भरने की आवश्यकता है वहां भी गहरी खोदाई की जा रही है। नहर क्षेत्र के किसानों ने जिलाधिकारी से भी शिकायत की थी। इसके बाद भी जांच नहीं होने पर रविवार को किसानों ने मौके पर प्रदर्शन किया। काम रोककर मौके पर सक्षम अधिकारी को बुलाने व जांच कर नियमानुसार नहर की खोदाई की मांग की। प्रदर्शन करने वाले में सम्पूर्णानंद जायसवाल, श्रवण कुमार कनौजिया, नारायण दास, अभय कुमार, रामचंद्र, राजकुमार, कमलेश पांडेय, दीपक, कलावती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नहर का जो लेवल स्वीकृत है, उसके अनुसार ही बन रही है। यदि किसानों को समस्या है तो मौके पर जाकर निस्तारण किया जाएगा। - इं.अब्दुल खान, कार्यदायी संस्था।

Trending Videos