फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers upset over the non-availability of fertilizer staged a protest

Sonebhadra News: खाद न मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 04 Jul 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset over the non-availability of fertilizer staged a protest
म्योरपुर के आरंगपानी ग्राम पंचायत में खाद की कमी को लेकर प्रदर्शन करते किसानों
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड की आरंगपानी ग्राम पंचायत स्थित लैंपस पर समय से खाद उपलब्ध न होने से नाराज किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने तत्काल खाद उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना था कि बारिश शुरू हो चुकी है और खरीफ फसलों की बोवाई का समय चल रहा है। ऐसे में खाद की अनुपलब्धता से खेती प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व राजू कुमार गुप्त ने किया। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिला तो उन्हें मजबूरी में निजी दुकानों से ऊंचे दाम पर खाद खरीदनी पड़ेगी, जिससे खेती की लागत बढ़ जाएगी। किसानों ने प्रशासन से लैंपस पर शीघ्र पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि बोवाई का कार्य समय से पूरा हो सके। प्रदर्शन में भगवान दास गुप्ता, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामपाल खरवार, गणेश यादव, मिश्रीलाल, अर्जुन राम, रामशरण, दयाशंकर सोनी, चमेली देवी, मेवालाल, अमृतलाल, फूलमती, हामिद अंसारी, बृज बिहारी, लालमोहन, सुखई, उत्कर्ष गुप्ता आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed