{"_id":"6a3cec35d71da2f4b20c99c9","slug":"father-and-son-bitten-by-snake-while-sleeping-son-dies-and-father-serious-in-sonbhadra-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: आंगन में सोते समय पिता-पुत्र को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के चक्कर में बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: आंगन में सोते समय पिता-पुत्र को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के चक्कर में बेटे की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में जहरीले सांप के काटने से एक बालक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को आंगन में सोते समय सांप ने डस लिया था।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सोनभद्र जिले के मांची थाना क्षेत्र के चिचलिक गांव में जहरीले सांप के काटने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चिचलिक गांव निवासी मनोरथ बादी (50) बुधवार की रात अपने 12 वर्षीय पुत्र रघुवीर बादी के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात किसी जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण दोनों को झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रघुवीर को मृत घोषित कर दिया।
वहीं मनोरथ बादी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मांची पुलिस अस्पताल पहुंची और बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।