सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DJ loaded Magic van rams into stationary vehicle from behind in Sonbhadra two dead

UP: वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, खड़े वाहन में घुसी बरात से लौट रही मैजिक; दो की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 25 Jun 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गुरमुरा के पास दर्दनाक हादसा हुआ। इस दौरान मैजिक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 

DJ loaded Magic van rams into stationary vehicle from behind in Sonbhadra two dead
सोनभद्र में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर गुरुवार को डीजे लदा मैजिक वाहन खड़े अज्ञात वाहन में पीछे से जा भिड़ा। हादसे में डीजे वाहन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।



क्या है पूरा मामला
रॉबर्ट्सगंज की डीजे साउंड सर्विस का मैजिक वाहन दुद्धी क्षेत्र के नगवा गांव में बरात की बुकिंग पूरी कर वापस लौट रहा था। गुरमुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास पहुंचते ही वाहन सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल चंदन (42) पुत्र राजकुमार, निवासी चुर्क को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं शिवा (21) पुत्र राजमन, निवासी छपका और विनय कुमार (21) पुत्र शिव प्रसाद, निवासी गड़वां को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद चोपन थाना के उपनिरीक्षक विनोद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के जरिए क्षतिग्रस्त केबिन को खींचकर उसमें फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान मनोज कुमार मौर्य (32) निवासी लोढ़ी (आरटीओ कार्यालय के पास) और श्याम बाबू निवासी छपका के रूप में हुई। मनोज कुमार की दो बेटियां हैं, जबकि श्याम बाबू अपने पीछे तीन बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। चोपन एसओ गोपालजी गुप्ता ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed