पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Filthy water flowing on the road; passersby facing inconvenience.

Sonebhadra News: सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीरों को परेशानी

Tue, 30 Jun 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Filthy water flowing on the road; passersby facing inconvenience.
शक्तिनगर-वाराणसी राजमार्ग स्थित रॉबर्ट्सगंज पकरी नहर के समीप सीएनडीएस कार्यदाई संस्था की ओर से नाला निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क पर मिट्टी मलबा जमा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे जमा मिट्टी के मलबे के कारण नगर का पानी सड़क की पटरी से होकर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संस्था की ओर से धीमी गति से कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पकरी नहर के पास मिट्टी का ढेर लगाकर पानी का रास्ता रोक दिया गया है, जिससे नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है और सड़क पर गंदगी का भी माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहवासियों ने संबंधित संस्था से जल्द नाला निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed