पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP celebrates Bhamashah's birth anniversary; emphasis on strengthening booth-level organization.

Sonebhadra News: सपा ने मनाई भामाशाह की जयंती बूथ संगठन मजबूत करने पर जोर

Tue, 30 Jun 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
SP celebrates Bhamashah's birth anniversary; emphasis on strengthening booth-level organization.
सपा की ओर से सोमवार को भामाशाह जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में भामाशाह के जीवन और उनके योगदान पर चर्चा की गई। आगामी चुनाव को लेकर बूथ संगठन को मजबूत करने के लिए मंथन किया गया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में सपा के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि भामाशाह बाल्यकाल से ही मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप के मित्र रहे। उन्होंने हमेशा व्यापारियों, गरीबों और नौजवानों के हितों की लड़ाई लड़ने का कार्य किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भामाशाह का जीवन समाज सेवा और त्याग का प्रेरणास्रोत है। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथों का भ्रमण कर वहां की समस्याओं और स्थिति की जानकारी जुटाएं। प्रत्येक बूथ की समस्याओं की सूची तैयार कर 30 जून तक पार्टी कार्यालय में जमा करें, जिससे उसे जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बेहद जरूरी है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और संगठन को मजबूत बनाने का काम करें।

कार्यक्रम में जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, संजय यादव, विजय यादव, ओबरा विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव, सुनील गोंड, वेदमणि शुक्ला, अनिल प्रधान, लाल बहादुर पाल, रामप्यारे सिंह पटेल, रमाशंकर यादव, अशोक पटेल, संतोष कुमार चौहान, रमेश सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed