पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Launch a campaign in villages most affected by communicable diseases: DM

संचारी रोगों से ज्यादा प्रभावित गांवों में चलाएं अभियान : डीएम

Tue, 30 Jun 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Launch a campaign in villages most affected by communicable diseases: DM
एक जुलाई से शुरू होने वाले संचारी नियंत्रण अभियान के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसके लिए सोमवार की शाम डीएम चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
विज्ञापन

इस दौरान विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और इस दौरान घर-घर दस्तक देकर बीमारियाें की जानकारी लेने के अभियान से जुड़ी तैयारियां जांची गई। जिला स्तरीय अंतर विभागीय समीक्षा के साथ ही सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य, ग्राम विकास, नगर निकाय, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, बाल विकास, खाद्य सुरक्षा, उद्यान सहित विभिन्न विभागों की तरफ से की गई तैयारियां की स्थिति जानी। विभागीय समन्वय, माइक्रोप्लान जनजागरूकता गतिविधियों के संबंध में की गई तैयारियाें की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने की हिदायत देते हुए डीएम ने निर्देशित किया कि संचारी रोगों के अधिक प्रभाव वाले गांवों को चिन्हित कर वहां विशेष स्वच्छता अभियान, जल निकासी, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, कचरा निस्तारण तथा लोगों को रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए। विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा स्थानीय निकायों के माध्यम से जनसहभागिता बढ़ाने, अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा सभी विभागों द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार समयबद्ध कार्रवाई के लिए भी निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. रमेश मिश्रा ने अभियान की रूपरेखा व तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed