फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire safety training conducted at the medical college

Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज में अग्नि सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण

Sun, 28 Jun 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fire safety training conducted at the medical college
मेडिकल कॉलेज परिसर में आग से बचाव पर प्र​शिक्षण देते अ​​ग्निशमन विभाग के अ​धिकारी। स्रोत विभाग
सोनभद्र। आग लगने की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर अग्निशमन विभाग ने रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्डों और कर्मचारियों को आग से बचाव और आपात स्थिति से निपटने के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को आग लगने के संभावित कारण, अग्नि सुरक्षा के उपाय, आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) की प्रक्रिया तथा प्रारंभिक स्तर पर आग पर काबू पाने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने विभिन्न अग्निशमन यंत्रों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर उनके सुरक्षित एवं सही उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया। अधिकारियों ने कहा कि समय रहते सही तरीके से अग्निशमन उपकरणों का उपयोग कर बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। विभाग ने लोगों से अपील की कि आग लगने की किसी भी घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन सेवा को दें और अग्नि सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन कर स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed