फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   First Monday of Sawan... Shivdwar ready to welcome devotees; security tightened

Sonebhadra News: सावन का पहला सोमवार... भक्तों के स्वागत के लिए शिवद्वार तैयार, सुरक्षा कड़ी

Mon, 03 Aug 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
First Monday of Sawan... Shivdwar ready to welcome devotees; security tightened
रॉबर्ट्सगंज वीरेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अर्चन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : 1
घोरावल। गुप्त काशी शिवद्वार में सावन मास के पहले सोमवार को होने वाले जलाभिषेक और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। एक माह तक चलने वाले श्रावण मेला और कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा, यातायात, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष खाका तैयार किया गया है। मिर्जापुर के गंगा घाटों और विजयगढ़ से कांवड़ में जल लेकर आए सैकड़ों कांवड़िए रविवार को घोरावल नगर, शिवद्वार मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में डेरा डाले रहे। सभी सोमवार भोर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पंचायत विभाग, नगर पंचायत घोरावल, ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, मंदिर समिति और स्थानीय लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मिर्जापुर सीमा के धुरकरी गांव, विजयगढ़, घोरावल नगर से लेकर शिवद्वार मंदिर परिसर तक जगह-जगह पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए बैरियर लगाए गए हैं। पूरे श्रावण मास में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए 100 से अधिक सफाईकर्मियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए क्षेत्र में अनावश्यक बिजली कटौती न करने के निर्देश भी दिए हैं। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए शिवद्वार मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश गिरी ने बताया कि सोमवार भोर में मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे, जिसके साथ ही जलाभिषेक और दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed