{"_id":"6a4d62ccb5f06eb6f406f896","slug":"free-ration-distribution-for-july-has-begun-food-grains-will-be-available-until-the-20th-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-149326-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जुलाई का निशुल्क राशन वितरण शुरू, 20 तक मिलेगा खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जुलाई का निशुल्क राशन वितरण शुरू, 20 तक मिलेगा खाद्यान्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जुलाई माह का निशुल्क खाद्यान्न वितरण जिले में सोमवार से शुरू हो गया है। खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देशानुसार उचित दर की दुकानों के माध्यम से 20 जुलाई तक राशन का वितरण किया जाएगा। इस दौरान अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल, मई और जून के सापेक्ष चीनी भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिलापूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न (10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम चावल) निशुल्क दिया जाएगा। साथ ही तीन महीने के सापेक्ष तीन किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से वितरित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम खाद्यान्न (एक किलोग्राम गेहूं और चार किलोग्राम चावल) निशुल्क मिलेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि जिन लाभार्थियों का बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है, वे 20 जुलाई तक मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से भी राशन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने राशन कार्डधारकों से अपील की कि जिन सदस्यों की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, वे जल्द से जल्द उचित दर की दुकान पर जाकर प्रक्रिया पूरी करा लें, ताकि भविष्य में राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। संवाद