सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl who went shopping in the evening goes missing; body found in a field the next morning with marks on the throat; accused arrested in an encounter.

Sonebhadra News: शाम को सामान खरीदने गई बालिका लापता, सुबह खेत में मिला शव, गले पर थे निशान, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Girl who went shopping in the evening goes missing; body found in a field the next morning with marks on the throat; accused arrested in an encounter.
म्योरपुर के एक गांव में बालिका की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और मौके पर लगी भीड़। - फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में कपड़ा लपेटकर गुजरते लोग।
विज्ञापन
म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम को सामान खरीदने के लिए निकली अनुसूचित जाति की बालिका (12) लापता हो गई। सोमवार सुबह उसका शव घर से 100 मीटर दूर खेत में पाया गया। बालिका ननिहाल में रह रही थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गले व शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के निशान भी मिले हैं। विंध्याचल रेंज के डीआईजी आरपी सिंह, एएसपी अनिल कुमार सहित अन्य पुलिस अफसरों व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। मेडिकल कॉलेज में दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

बालिका रविवार की देर शाम करीब सात बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान से सामान लेने गई थी। काफी देर बाद नहीं लौटने पर परिवार वालों ने आसपास खोजबीन की। सुबह होने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला तो म्योरपुर थाने पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी। उनके घर लौटने पर पता चला कि खेत की मेड़ पर एक बालिका का शव मिला है। परिजन पहुंचे तो बालिका के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और चोट के निशान थे। म्योरपुर एसओ रविकांत मिश्र घटना स्थल पर पहुंचे, इसके कुछ ही देर में पिपरी सीओ हर्ष पांडेय, एएसपी अनिल कुमार और दोपहर बाद डीआईजी आरपी सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित परिवार से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेज दिया। यहां डॉक्टरों के दो सदस्यीय पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। बालिका की मां की शादी इटावा जिले में हुई थी, मगर लंबे समय से वह मायके में ही रह रही थी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के दो सदस्यीय पैनल से कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। -अनिल कुमार, एएसपी मुख्यालय।

हत्या का दो घंटे में खुलासा, दूर के रिश्तेदार ने ही की थी वारदात

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में आरोपी क़ो गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पकड़ा गया आरोपी बालिका के दूर का रिश्तेदार लगता है। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की है। प्राथमिकी दर्ज होने के महज दो घंटे के अंदर पुलिस को यह सफलता मिली।


पिपरी सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि सोमवार की सुबह म्योरपुर क्षेत्र में एक बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर तेजी से जांच करते हुए दो घंटे के भीतर ही आरोपी की पहचान कर ली। जांच में सामने आया कि आरोपी दीपक कुमार, जो मृतका का दूर का रिश्तेदार है, घटना में शामिल है। पुलिस जब उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed