फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ground-breaking ceremony for the construction of a major bridge over the Bijul River.

Sonebhadra News: बिजुल नदी पर दीर्घ सेतु निर्माण का भूमि पूजन

Fri, 24 Jul 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ground-breaking ceremony for the construction of a major bridge over the Bijul River.
पनारी क्षेत्र में बिजुल नदी पर पुल निर्माण का ​शिलान्यास कर ते राज्यमंत्री संजीव गोंड। जागरूक प
ओबरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनहरा में बैरपुर-कनहरा मार्ग स्थित बिजुल नदी पर प्रस्तावित दीर्घ सेतु निर्माण कार्य का भूमि पूजन गुरुवार को किया गया। सेतु निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड मुख्य अतिथि रहे। भूमि पूजन के बाद राज्य मंत्री ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कहा कि दीर्घ सेतु बनने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा। इससे दोनों राज्यों के लोगों को व्यापार, परिवहन और दैनिक आवाजाही में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास को गति देने के साथ ग्रामीणों को बेहतर संपर्क मार्ग भी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ओबरा शिवनाथ जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड, मंडल अध्यक्ष चोपन भगवान केशरी, निशांत कुशवाहा, उमेश पटेल, ओमप्रकाश शर्मा, ग्राम प्रधान कनहरा धनेश कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व प्रधान राजाराम यादव, लवकुश भारती, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष मोहनलाल जायसवाल, रामेश्वर पनिका सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed