फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Horrific accident in sonbhadra Three youths killed after being struck trailer bodies mangled

यूपी में भीषण हादसा: ट्रेलर ने बाइक सवारों को 100 मीटर तक घसीटा, तीन युवकों की मौत; पहचान में जुटी पुलिस

Thu, 09 Jul 2026 08:02 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 09 Jul 2026 08:02 PM IST
सार

UP Accident: जिले के मड़ैया के पास ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से शव क्षत-विक्षत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Horrific accident in sonbhadra Three youths killed after being struck trailer bodies mangled
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Sonbhadra News: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पिपरी थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से तीनों युवक उसके पहियों के नीचे आ गए, जिससे उनके शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर और शवों को हटवाकर आवागमन सामान्य कराया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मकरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मड़ैया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शवों को सड़क से हटाकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए हिंडाल्को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। दुर्घटना के कारण वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कुछ समय तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रेलर को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

समाचार लिखे जाने तक तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस वाहन के पंजीकरण नंबर और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उनकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है ताकि गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान किया जा सके।

पिपरी थाना प्रभारी राजेश जी. चौबे ने बताया कि मृतकों की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई जाएगी। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed