सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hospital Operating Without Registration; Operation Room and General Ward Sealed, Notice Issued to Operator

Sonebhadra News: बिना पंजीयन के चल रहा था अस्पताल, ऑपरेशन रूम, जनरल वार्ड किया सील, संचालक को नोटिस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hospital Operating Without Registration; Operation Room and General Ward Sealed, Notice Issued to Operator
चोपन में बगैर पंजीयन के संचालित हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य महकमे की टीम। -स्रोत
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन-सिंदुरिया रोड पर लंबे समय से बिना पंजीयन अस्पताल संचालन का मामला सामने आया है। सोमवार को जांच करने पहुंची टीम को मौके पर एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिले लेकिन न्यू जन सहायता अस्पताल के नाम से बोर्ड टांगने के साथ ही जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा था।
Trending Videos

टीम ने अस्पताल पंजीयन के कागजात मांगे तो नदारद मिले। तत्काल ऑपरेशन रूम और जनरल वार्ड सील करने के साथ ही अस्पताल संचालक बताए जा रहे धर्मेंद्र कुमार पटेल को नोटिस दिया गया। तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। जवाब न प्रस्तुत करने या संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा. पीके राय को कई दिन से चोपन-सिंदुरिया रोड पर अवैध तरीके से अस्पताल संचालन की शिकायत मिल रही थी। इस पर उन्होंने एसीएमओ/नोडल प्राइवेट हॉस्पिटल पंजीयन / झोलाझाप चिकित्सक प्रभारी डॉ गुलाब शंकर यादव को मौके की जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed