सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   I got in line at 10 AM, but even by 1:30 PM, I still hadn't received a cylinder.

Sonebhadra News: सुबह 10 बजे से लगाया नंबर, डेढ़ बजे तक भी नहीं मिला सिलिंडर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
I got in line at 10 AM, but even by 1:30 PM, I still hadn't received a cylinder.
रॉबर्ट्सगंज एचपी गैस गोदाम पर सिलेंडर की लगी कतार। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ती जा रही है। मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की ऐसी ही बेबसी नजर आई। यहां सिलिंडर लेकर सुबह 10 बजे से ही उपभोक्ता कतार में खड़े हो गए थे, लेकिन डेढ़ बजे तक सिलिंडर नहीं मिल पाया था।
Trending Videos

कई ऐसे उपभोक्ता भी रहे, जिन्हें केवाईसी के लिए बुलाया गया था, मगर यह प्रक्रिया भी दोपहर तक शुरू नहीं थी। लोगों का आरोप था कि एजेंसी संचालक निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमतौर पर वे दोपहर 12 से 1 बजे के बीच एजेंसी पहुंचते हैं और थोड़े समय में ही गैस खत्म होने की बात कह लौटा दिया जाता है। उपभोक्ता सरिता देवी, आकाश और देवेंद्र ने बताया कि अन्य गैस एजेंसियों पर आसानी से गैस मिल जाती है, लेकिन यहां उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
शिकायत पर अफसर भी ध्यान नहीं दे रहे। इस संबंध में आपूर्ति विभाग के एआरओ पृथ्वी सिंह का कहना था कि उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस सिलिंडर की सुचारू आपूर्ति के लिए सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया है। वितरण में गड़बड़ी मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जिले में 44 गैस एजेंसियों के अंतर्गत करीब 3.65 लाख उपभोक्ता पंजीकृत हैं।
एक माह पहले तक सभी को सामान्य रूप से सिलिंडर उपलब्ध हो जा रहा था, मगर होली के बाद से लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है।
पहले बुकिंग के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है और फिर सिलिंडर पाने के लिए लंबी कतारों में जूझना पड़ रहा है। एजेंसी संचालकों और विभागीय अफसरों की उदासीनता कोढ़ में खाज साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed