फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kushagra Yash becomes district topper in CBSE Class 10 re-examination with 99.2% marks

Sonebhadra News: सीबीएसई 10वीं की पुनर्परीक्षा में 99.2% अंकों के साथ कुशाग्र यश जिला टॉपर बने

Mon, 20 Jul 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kushagra Yash becomes district topper in CBSE Class 10 re-examination with 99.2% marks
संत फ्रांसिस स्कूल अनपरा में हाईस्कूल में अच्छे अंक पाने पर मिठाई ​खिलाई ​खिलाती मां। स्रोत संस
अनपरा। सीबीएसई 10वीं के द्वितीय बोर्ड परीक्षा के बाद फाइनल परीक्षा परिणाम शनिवार की देर शाम को घोषित कर दिए गए, जिसमें संत फ्रांसिस स्कूल अनपरा के चार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विद्यालय के कुशाग्र यश 99.2 प्रतिशत अंकों प्राप्त कर प्रथम स्थान, प्रतीक कुमार व स्वाति सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कुणाल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छात्रों ने विद्यालय सहित अपने परिजनों, शिक्षकों और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जोसफ सगायनाथन, प्रबंधक फादर ग्रेगरी डिसूजा और शिक्षकों ओमप्रकाश राय, सुनील सिरिल, विनय तिवारी, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अतुल कुमार, विकास सिंह, प्रशांतमणि त्रिपाठी, पंकज श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, शैलू शर्मा व अन्य शिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य फादर जोसफ सगायनाथन ने कहा कि यह परिणाम केवल अंकों का प्रतिशत नहीं बल्कि यह विद्यार्थियों के मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग, धैर्य एवं समर्पण की सच्ची पहचान है। छात्रा स्वाति सिंह के पिता इं अदालत वर्मा, अधिशासी अभियंता ने बताया कि उनकी बेटी के सफलता का मुख्य श्रेय विद्यालय के अध्यापकों की तरफ से बच्चों को पढ़ाने में किए गए कड़े मेहनत और उचित मार्गदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed