फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Launch of the Communicable Disease Control Campaign

Sonebhadra News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

Thu, 02 Jul 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Launch of the Communicable Disease Control Campaign
सोनभद्र। 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान का बुधवार को सदर ब्लॉक के बभनौली कला गांव से शुभारंभ किया गया। इस दौरान अभियान से जुड़े विभाग के अधिकारियों, ग्रामीणों को साफ-सफाई, शुद्ध खान-पान और स्वच्छ वातावरण अपनाने की शपथ दिलाई गई। अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही घर-घर जागरूकता अभियान पहुंचाने के लिए डीएम चर्चित गौड़ ने गांव की पगडंडियों पर उतरकर अलख जगाई। निर्देशित किया गया 40 से 50 संवेदनशील गांव चिह्नित किए जाएं और वहां विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम व सभी विभागों के जिम्मेदारों को समन्वय बनाकर कार्य की हिदायत देते हुए डीएम ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छता सबसे प्रभावी उपाय है। प्रत्येक परिवार अपने घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखे तथा शुद्ध एवं सुरक्षित खान-पान की आदत अपनाएं, ताकि लोग बीमारियों से बचे रहें। उन्होंने गांव की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। ग्रामीणों से संवाद करते हुए संचारी रोगों के लक्षण, बचाव एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। डीएम ने बीडीओ को निर्देशित किया कि गांव में नियमित साफ-सफाई, नालियों की सफाई और सड़कों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि जिले के ऐसे 40 से 50 गांव, जहां संचारी रोग फैलने की अधिक संभावना है, उन्हें चिह्नित कर वहां व्यापक जनजागरूकता, स्वच्छता अभियान व स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएं। जिले के सभी विद्यालयों में भी संचारी रोग नियंत्रण की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एडीएम वागीश कुमार शुक्ला, सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, डीपीओ विनीत सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed